ePaper

BJP MLA के बिगड़े बोल कहा- CAA और NRC का विरोध कर रहे लोगों का ‘सफाया'' तुरंत हो सकता है, ये मोदी का भारत है

Updated at : 25 Dec 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
BJP MLA के बिगड़े बोल कहा- CAA और NRC का विरोध कर रहे लोगों का ‘सफाया'' तुरंत हो सकता है, ये मोदी का भारत है

चंडीगढ़ : हरियाणा में भाजपा के एक विधायक ने एक समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं उनका ‘सफाया’ एक घंटे में किया जा सकता है. कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : हरियाणा में भाजपा के एक विधायक ने एक समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं उनका ‘सफाया’ एक घंटे में किया जा सकता है.

कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने सभा में कहा कि आज यह जवाहरलाल नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है, आज यह गांधी वाला नहीं है. आज यह हिंदुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का. मियां जी, अब यह हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी जी का है, अगर इशारा हो गया ना तो एक घंटे में सफाया कर देंगे.

संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए वह एक वीडियो क्लिप में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मोदी ने यह पहल की है. उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम सोचते हैं कि उन्हें देश से निकालने के लिए यह षड्यंत्र है तो ऐसा उस कानून में कुछ भी नहीं है. लेकिन जिन्होंने अवैध तरीके से देश में प्रवेश किया है, उन्हें निश्चित तौर पर जाना होगा.

इस साल अक्टूबर में आयोजित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हराने वाले गुर्जर ने कहा कि मैं यहां लोगों से कहना चाहता हूं कि आज यह भारत मनमोहन सिंह, जवाहरलाल नेहरू या गांधी का नहीं है, बल्कि मोदी जी और अमित शाह का भारत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola