ePaper

अब महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा- राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होगा

Updated at : 13 Dec 2019 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
अब महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा- राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होगा

नयी दिल्ली/मुंबई : नागरिकता संशोधन अधिनियम को कई राज्य सरकारों द्वारा लागू करने से मना करने के बाद महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनके राज्य में भी इस कानून के लागू होने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस संवेदनशील मुद्दे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/मुंबई : नागरिकता संशोधन अधिनियम को कई राज्य सरकारों द्वारा लागू करने से मना करने के बाद महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनके राज्य में भी इस कानून के लागू होने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी का समर्थन करेंगे.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस और राकांपा गठबंधन के अन्य साझेदार हैं. लोक निर्माण मंत्री राउत ने कहा, कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ है. हमने संसद में इसका पुरजोर विरोध किया और हम इसे महाराष्ट्र में लागू नहीं होने देंगे. राज्य में इसके लागू होने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उद्धव जी इस मामले में हमारा पूरा सहयोग करेंगे.

इस बीच महाराष्ट्र के ही मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई इस मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व के रुख पर आगे बढ़ेगी. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, हम नागरिकता संशोधन कानून से जुड़े सरकार के कदम की निंदा करते हैं, जो संविधान की भावना के विरुद्ध है. पार्टी की राज्य इकाई इस मुद्दे पर उसी रुख पर आगे बढ़ेगी, जो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola