राहुल ने कहा, मैं रेप इन इंडिया वाले बयान पर माफी नहीं मांगूगा नार्थईस्ट को जलाने के लिए पीएम मोदी माफी मांगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने "रेप इन इंडिया" वाले बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया. राहुल ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा, मैं कभी इनसे माफी नहीं मागूंगा. मेरे बयान पर हंगामा हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा है. मैं इसे ट्विटर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने "रेप इन इंडिया" वाले बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया. राहुल ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा, मैं कभी इनसे माफी नहीं मागूंगा. मेरे बयान पर हंगामा हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा है. मैं इसे ट्विटर पर डाल दूंगा पूरा देश देख लेगा.
Modi should apologise.
1. For burning the North East.
2. For destroying India’s economy.
3. For this speech, a clip of which I'm attaching. pic.twitter.com/KgPU8dpmrE
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2019
राहुल गांधी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, आज का मुख्य मुद्दा है भाजपा ने, नरेंद्र मोदी ने, अमित शाह ने नार्थईस्ट को जलाया है. इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है. मोदी जी ने कहा था मेक इन इंडिया होगा लेकिन रोज सुबह अखबार खोलिये रेप इन इंडिया दिखता है. आप देख लीजिए जहां भाजपा की सरकार है महिलाएं सुरक्षित नहीं है. उन्नाव में भाजपा नेता ने महिला का रेप किया. भाजपा के एमएलए ने लड़की की गाड़ी को दुर्घटना करवा दिया. प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोले. पूरे देश में हिस्सा हो रही है. कश्मीर में हिस्सा हो रही है.
हाल में ही मेरी मुलाकात रघुवराम राजन से हुई थी उन्होंने मुझे बताया कि विदेशों में भारत के अर्थव्यस्था की कोई चर्चा नहीं हो रही है. अगर चर्चा हो रही है तो यहां हो रहे अत्याचार की, हिंसा की. हमारी इज्जत प्रधानमंत्री ने खत्म कर दी. प्रधानमंत्री को जवाब देना है कि अर्थव्यस्था को बर्बाद क्यों किया. युवाओं के रोजगार क्यों छिने. जहां तक रही माफी की बात तो मैं बता दूं कि मैं माफी नहीं मांगूगा.
शुक्रवार को दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ. इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. फिर भी हंगामा होता देख लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. लोकसभा में कांग्रेस ने राहुल गांधी को बोलने की इजाजत देने की मांग की.
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है. राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं. राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है. गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है. क्या इसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं का बलात्कार किया जाना चाहिए. क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों के लिए संदेश है?
क्या कहा था राहुल गांधी ने
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने झारखंड में चुनावी सभा के दौरान कहा था. प्रधानमंत्री ने कहा था मेक इन इंडिया होगा लेकिन रोज अखबार खोलो रेप इन इंडिया दिखता है. प्रधानमंत्री नारा देते हैं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लेकिन यह नहीं बताते कि किससे बचाओ. भाजपा के नेताओ से बचाओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










