उन्नाव पीड़िता मौत : स्वाति मालीवाल ने कहा- सरकार बलात्कार पीड़िताओं के प्रति असंवेदनशील
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बहरी एवं असंवेदनशील है और बलात्कार पीड़िताओं की चीखें उसे सुनाई नहीं देती. बलात्कार के दोषियों को दोषसिद्धि के बाद छह महीने के भीतर फांसी की सजा देने की मांग को […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बहरी एवं असंवेदनशील है और बलात्कार पीड़िताओं की चीखें उसे सुनाई नहीं देती.
बलात्कार के दोषियों को दोषसिद्धि के बाद छह महीने के भीतर फांसी की सजा देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि वह अपने देश की सरकार पर शर्मिंदा है.बलात्कार के दोषियों को दोषसिद्धि के बाद छह महीने के भीतर फांसी की सजा देने की मांग को लेकर तीन दिसम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं डीसीडब्ल्यू की प्रमुख ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार से अपील करती हूं कि मामले पर त्वरित कार्रवाई करे और सुनिश्चित करे कि दोषियों को एक महीने के अंदर फांसी की सजा दी जाए.
गौरतलब है कि आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात यहां सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने उसे अदालत जाते समय आग के हवाले कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










