राफेल पर मिली क्लीन चिट तो भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- देश से माफी मांगें राहुल गांधी

नयी दिल्लीः भाजपा ने भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे के मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाएं बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने को ‘सत्य की जीत” करार दिया. साथ ही कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को बेबुनियाद एवं शर्मनाक अभियान चलाने के लिए देश […]
नयी दिल्लीः भाजपा ने भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे के मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाएं बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने को ‘सत्य की जीत” करार दिया. साथ ही कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को बेबुनियाद एवं शर्मनाक अभियान चलाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से वार्ता की.
कहा कि आज देश यह जानना चाहता है कि वो कौन सी ताकतें थीं जो राहुल गांधी के पीछे खड़ी थीं. हम इतना ही कह सकते हैं कि यह अभियान पूरी तरह संशय से घिरा हुआ है. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने झूठ बोला, हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभियान चलाया, विदेशों में भारत की साख को घटाने की कोशिश की. इसलिए, आज राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगने की जरूरत है, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने आज मानहानि मामले पर माफी मांगने पर आपको छोड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




