#AyodhyaHearing : फैसले से पहले बोले बाबा रामदेव, हिंदू के लिए ना मुसलमान के लिए, जीयें हिंदुस्तान के लिए…

Updated:
विज्ञापन
#AyodhyaHearing : फैसले से पहले बोले बाबा रामदेव, हिंदू के लिए ना मुसलमान के लिए, जीयें हिंदुस्तान के लिए…

नयी दिल्ली : अयोध्या विवाद के फैसले से पहले आज योग गुरू बाबा रामदेव ने आम लोगों से सद्‌भावना की अपील करते हुए कहा किहिंदू के लिए ना मुसलमान के लिए, जीयें हिंदुस्तान के लिए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला चाहे जो भी आये, वह सबके लिए स्वीकार्य होना चाहिए. बाबा रामदेव ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अयोध्या विवाद के फैसले से पहले आज योग गुरू बाबा रामदेव ने आम लोगों से सद्‌भावना की अपील करते हुए कहा किहिंदू के लिए ना मुसलमान के लिए, जीयें हिंदुस्तान के लिए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला चाहे जो भी आये, वह सबके लिए स्वीकार्य होना चाहिए. बाबा रामदेव ने कहा कि हमारी संस्कृति ही सर्वधर्म सद्‌भाव की रही है.

बाबा रामदेव ने कहा कि हम बचपन से ही यह गाते आये हैं कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि जनता सद्‌भाव रखेगी और कोर्ट के फैसले को स्वीकार करेगी. बाबा रामदेव ने कहा कि देश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए यह जरूरी है कि जनता संयम रखे और फैसले को स्वीकार करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola