ePaper

Ayodhya Verdict: CJI रंजन गोगोई ने UP के मुख्‍य सचिव, डीजीपी से ली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

Updated at : 08 Nov 2019 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Ayodhya Verdict: CJI रंजन गोगोई ने UP के मुख्‍य सचिव, डीजीपी से ली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

नयी दिल्ली : अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट शनिवार को सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाने जा रहा है. धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील इस मुकदमे में फैसले से पहले उत्तर प्रदेश और विशेषकर अयोध्या की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई नेराज्य के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट शनिवार को सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाने जा रहा है. धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील इस मुकदमे में फैसले से पहले उत्तर प्रदेश और विशेषकर अयोध्या की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई नेराज्य के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी और डीजीपी ओपी सिंह से मिलकर कानून-व्यवस्था की स्थिति जानी.

दूरगामी प्रभाव वाले राजनैतिक और धार्मिक रूप से संवेदनशील इस मुकदमे के ऐतिहासिक फैसले से पहले राज्य में कानून-व्यवस्था का क्या हाल है, इसे जानने के लिए शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को सुप्रीम कोर्ट बुलाकर स्थिति की जानकारी ली.

यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने दोपहर में करीब डेढ़ घंटे अपने चैम्बर में मुलाकात की. हालांकि मुलाकात का कोई औपचारिक ब्योरा नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश के दोनों आला अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश को प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था की स्थित की जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola