वायुसेना ने किया 300 KM दूर के लक्ष्‍य को भेदने वाले ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 10:46 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का अंडमान निकोबार द्वीप समूह के त्राक द्वीप पर एक गतिशील मंच से सफल परीक्षण किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 300 किलोमीटर दूर लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से भेदने की वायुसेना की क्षमता को परखने के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का अंडमान निकोबार द्वीप समूह के त्राक द्वीप पर एक गतिशील मंच से सफल परीक्षण किया है.

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 300 किलोमीटर दूर लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से भेदने की वायुसेना की क्षमता को परखने के लिए सोमवार और मंगलवार को यह परीक्षण किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि ‘वायुसेना ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के त्राक द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली ये मिसाइलें दागीं.

उन्होंने कहा कि मिसाइल ने 300 किलोमीटर दूर एक निर्धारित छद्म लक्ष्य को भेदा. उन्होंने कहा, दोनों ही मामलों में लक्ष्य को सीधे भेद दिया गया. मिसाइल की फायरिंग से वायुसेना की गतिशील मंच से बिल्कुल सटीकता से जमीन पर लक्ष्य को भेदने की क्षमता में वृद्धि हुई है.

सतह से सतह पर मार करने वाली ढाई टन की इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 300 किलोमीटर है. भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस इस मिसाइल का उत्पादन करता है. उसे पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों और जमीन से दागा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola