ePaper

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए बोले डोभाल- मौजूदा समय में कोई भी देश युद्ध की स्थिति में नहीं

Updated at : 14 Oct 2019 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए बोले डोभाल- मौजूदा समय में कोई भी देश युद्ध की स्थिति में नहीं

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) का पाकिस्तान पर गहरा दबाव है. एफएटीएफ की बैठक अभी पेरिस में जारी है. आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान पर सबसे अधिक दबाव एफएटीएफ के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) का पाकिस्तान पर गहरा दबाव है. एफएटीएफ की बैठक अभी पेरिस में जारी है. आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान पर सबसे अधिक दबाव एफएटीएफ के पदाधिकारी बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कोई भी देश युद्ध करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि इसमें जानमाल का बड़ा नुकसान होगा और किसी की जीत भी सुनिश्चित नहीं होगी. उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान देश की नीति के एक साधन के तौर पर आतंकवाद का इस्तेमाल करता रहा है ‘

डोभाल ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद एक सस्ता विकल्प है जो दुश्मनों को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकता है. एफएटीएफ एक अंतर-सरकारी निकाय है. अंतरराष्ट्रीय वित्त प्रणाली की अखंडता को धनशोधन, आतंकवाद के वित्तपोषण सहित पेश होने वाले अन्य संबंधित खतरों का मुकाबला करने के लिए 1989 में इसकी स्थापना की गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola