दाऊद इब्राहिम के करीबी के साथ पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की लैंड डील? जांच में जुटा ईडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 9:20 AM
मुंबई : पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के परिवार की कंपनी के कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मेमन मिर्ची के परिवार के साथ पैसों के लेन देन और जमीन सौदे की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है. खबरों की मानें तो मिर्ची […]
मुंबई : पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के परिवार की कंपनी के कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मेमन मिर्ची के परिवार के साथ पैसों के लेन देन और जमीन सौदे की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है. खबरों की मानें तो मिर्ची के नाम से कुख्यात दिवंगत इकबाल मेमन और प्रफुल्ल पटेल के परिवार की प्रमोटिड कंपनी के बीच वित्तीय सौदा हुआ था.
पटेल के परिवार की तरफ से प्रमोटिड कंपनी मिलेनियम डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और मिर्ची परिवार के बीच लीगल एग्रीमेंट हुआ था जिसकी जांच ईडी कर रहा है. सूत्रों की मानें तो इस सौदे में पटेल के परिवार की कंपनी मिलेनियम डेवेलपर्स को एक प्लॉट मिला था जो मिर्ची परिवार ने दिया था. प्लॉट की बात करें तो यह वर्ली के नेहरू प्लेटेरियम की प्राइम लोकेशन पर था.
इस प्लॉट पर मिलेनियम डेवेलपर्स ने 15 मंजिला सीजे हाउस खड़ी कर दी है. यह कमर्शियल और रिहायशी इमारत है. ईडी के पास इस डील के पुख्ता सबूत हैं. पिछले दो हफ्तों में मुंबई और बगदलूरू में की गई छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं जिसके आधार पर उसने दावा किया है. इन दस्तावेजों के आधार पर 18 लोगों के बयान ईडी ने जारी किये हैं. एजेंसी ने डिजिटल सबूत, ईमेल और दस्तावेजों को भी सीज करने का काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










