भाजपा ने 32 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों की घोषणा की

नयी दिल्ली :भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 32 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की. इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं. भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया. इन […]
नयी दिल्ली :भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 32 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की. इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं.
भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया. इन 32 सीटों में से 10 सीट उत्तर प्रदेश, पांच सीट केरल, चार सीट असम, दो-दो सीट हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम तथा एक..एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है.
उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं. इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें कहा गया है कि भाजपा शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द करेगी.
Bharatiya Janata Party (BJP) releases list of 36 candidates for by-elections to the Legislative Assembly Constituencies of different states. pic.twitter.com/eDdQAcSsqa
— ANI (@ANI) September 29, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




