ePaper

बोले पीएम मोदी- परमाणु ऊर्जा अब भी भारत के लिए चुनौती

Updated at : 26 Sep 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
बोले पीएम मोदी- परमाणु ऊर्जा अब भी भारत के लिए चुनौती

न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का सदस्य न बनाए जाने से परमाणु ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ईंधन की आवश्यक आपूर्ति बाधित हो रही है और अगर यह समस्या हल कर ली जाती है तो देश बाकी विश्व के लिए आदर्श बन सकता है. […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का सदस्य न बनाए जाने से परमाणु ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ईंधन की आवश्यक आपूर्ति बाधित हो रही है और अगर यह समस्या हल कर ली जाती है तो देश बाकी विश्व के लिए आदर्श बन सकता है.

मोदी ने कहा कि एक चुनौती जो अब भी हमारे सामने मुंह बाए खड़ी है वह परमाणु ऊर्जा है. उन्होंने यहां ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में सवाल और जवाब के सत्र के दौरान कहा कि हम परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के सदस्य नहीं हैं और इसके कारण हमें परमाणु ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ईंधन की आवश्यक आपूर्ति नहीं मिलती है.

प्रणानमंत्री ने कहा कि अगर इस मोर्चे पर भारत को समाधान मिल जाता है तो देश बाकी की दुनिया के लिए इस क्षेत्र में आदर्श बन सकता है. गौरतलब है कि चीन ने 48 सदस्यीय इस समूह में भारत की सदस्यता के रास्ते में हमेशा रोड़े अटकाए हैं. मई 2016 में एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत द्वारा आवेदन देने के बाद से ही चीन इस पर जोर देता रहा है कि केवल वे देश ही इस संगठन का हिस्सा बन सकते हैं जिन्होंने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर कर रखे हैं. भारत ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola