कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे शिक्षक के खिलाफ अंतर्वस्त्र लटकाने के मामले में मुकदमा दर्ज

Published at :21 Sep 2019 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे शिक्षक के खिलाफ अंतर्वस्त्र लटकाने के मामले में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर : पिछले करीब 23 वर्षों से धरने पर बैठे एक शिक्षक के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर अंतर्वस्त्र लटकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. शिक्षक एक पूर्व विधायक द्वारा कथित तौर पर जमीन हड़पने को लेकर धरना दे रहे हैं. थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने कहा कि कलेक्टरेट के नजारत प्रभारी संजय […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : पिछले करीब 23 वर्षों से धरने पर बैठे एक शिक्षक के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर अंतर्वस्त्र लटकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. शिक्षक एक पूर्व विधायक द्वारा कथित तौर पर जमीन हड़पने को लेकर धरना दे रहे हैं. थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने कहा कि कलेक्टरेट के नजारत प्रभारी संजय कुमार की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, संकेत या कृत्य, जिसका उद्देश्य महिला की गरिमा का अपमान करना हो) के तहत शिक्षक विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

खबरों के मुताबिक अधिकारियों द्वारा सिंह से धरना खत्म करने और उन्हें कलेक्टरेट परिसर से हटने के लिए कहने पर उन्होंने धरने की जगह को बदल दिया है. शिक्षक ने 26 फरवरी, 1996 से धरना शुरू किया था. वह एक पूर्व विधायक द्वारा कथित तौर पर जमीन हड़पने के विरोध में धरना दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola