नटवर सिंह के खुलासे पर भाजपा ने सोनिया से मांगा जवाब

Published at :01 Aug 2014 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
नटवर सिंह के खुलासे पर भाजपा ने सोनिया से मांगा जवाब

नयी दिल्‍ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष सानिया गांधी पर पूर्व मंत्री नटवर सिंह के खुलासे के बाद राजनीति में भूचाल ला दिया है. हर तरफ नटवर की पुस्‍तक बम का ही चर्चा है. इस मामले में सत्ता पक्ष ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से जवाब मांगा है. भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोनिया गांधी पर निशाना […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष सानिया गांधी पर पूर्व मंत्री नटवर सिंह के खुलासे के बाद राजनीति में भूचाल ला दिया है. हर तरफ नटवर की पुस्‍तक बम का ही चर्चा है. इस मामले में सत्ता पक्ष ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से जवाब मांगा है.

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा. कहा कि उन्हें उन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, जो नटवर सिंह ने उठाये हैं. पार्टी ने सवाल किया कि क्या सोनिया, नटवर सिंह को किताब लिखने से रोकने के मकसद से उनके घर गयीं थीं.

उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला. कहा, वह कहते हैं कि देश के लिए जीना चाहते हैं. अब उन्हें बताना चाहिए कि अगर सैनिक डर जायेगा, तो देश की रक्षा कौन करेगा. पीएम का पद कांटों का ताज है, आपका जीवन दावं पर होता है, लेकिन देश की सेवा करने के लिए उसे स्वीकार करना पड़ता है. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा हमेशा से कहती रही है कि सोनिया का त्याग महज नाटक था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola