ePaper

ED ने इनकम टैक्स कमिश्नर के पटना स्थित तीन ठिकानों पर की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया दर्ज

Updated at : 14 Sep 2019 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
ED ने इनकम टैक्स कमिश्नर के पटना स्थित तीन ठिकानों पर की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया दर्ज

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी नीरज सिंह के विभिन्न परिसरों पर छापे मारे हैं. आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत सिंह के यहां यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के एक कथित मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में की गयी है. सिंह की पिछली नियुक्ति चेन्नई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी नीरज सिंह के विभिन्न परिसरों पर छापे मारे हैं. आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत सिंह के यहां यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के एक कथित मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में की गयी है. सिंह की पिछली नियुक्ति चेन्नई में थी और उससे पहले वह कोलकाता में आयकर विभाग की जांच इकाई में काम कर चुके हैं.

निदेशालय ने शनिवार को जानकारी दी कि सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज करने के बाद कोलकाता, मुंबई और पटना में दो-दो यानी कुल छह स्थानों पर छापेमारी की गयी. निदेशालय ने कोलकाता पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. कोलकाता पुलिस ने सिंह के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने मिलने-जुलने वालों को लाभ पहुंचाने और इसके नाम पर भारी संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर छापा मारने की कार्रवाई में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते और निवेश दस्तावेज जब्त किये गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि 15,000 करोड़ रुपये मूल्य के रोज वैली चिट फंड घोटाले के प्रमुख आरोपी गौतम कुंडु के साथ कथित जुड़ाव को लेकर सिंह कोलकाता पुलिस और निदेशालय की जांच के दायरे में हैं. निदेशालय ने रोज वैली मामले में कुंडू को गिरफ्तार किया है. सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola