महिला कर्मचारी से बदसलूकी करके बुरे फंसे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक, एयर इंडिया ने दिये जांच के आदेश

Updated at : 12 Sep 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कर्मचारी से बदसलूकी करके बुरे फंसे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक, एयर इंडिया ने दिये जांच के आदेश

मुंबई : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने एयर इंडिया की महिला कर्मचारी से बदसलूकी की जिसके बाद वे फंसते नजर आ रहे हैं. मामले को लेकर एयर इंडिया ने कहा कि उसने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक द्वारा रायपुर हवाईअड्डे पर महिला कर्मी के साथ कथित बदसलूकी किये जाने को गंभीरता से […]

विज्ञापन

मुंबई : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने एयर इंडिया की महिला कर्मचारी से बदसलूकी की जिसके बाद वे फंसते नजर आ रहे हैं. मामले को लेकर एयर इंडिया ने कहा कि उसने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक द्वारा रायपुर हवाईअड्डे पर महिला कर्मी के साथ कथित बदसलूकी किये जाने को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिये हैं.

वहीं, विधायक ने आरोपों से इनकार किया है.

सरकारी विमानन कंपनी ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोप है कि महासमुंद से कांग्रेस विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर सात सितंबर की शाम देरी से पहुंचे जिससे उनकी उड़ान छूट गयी. इससे नाराज चंद्रकार ने एयर इंडिया की सहयोगी अलायंस एअर की महिला कर्मी पर कथित तौर पर चिल्लाना और बदसूलकी करना शुरू कर दिया.

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है. एयर इंडिया प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिये हैं. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सूत्रों ने बताया कि चंद्राकर को अलायंस एयर की उड़ान संख्या 91-728 से रायपुर से रांची जाना था, लेकिन देर से आने पर महिला कर्मी ने उन्हें विमान में सवार होने से रोक दिया. इसके बाद विमान के रवाना होने के बाद विधायक ‘चेक इन’ क्षेत्र में आए और ऊंची आवाज में जोर-जोर से महिला कर्मी के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहने लगे.

वहीं, चंद्राकर ने आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने एयर इंडिया को आरोप साबित करने की चुनौती दी. चंद्राकर ने दूरभाष पर बातचीत के दौरान कहा कि मैं इस घटना में शिकायतकर्ता हूं. पीड़ित को ही आरोपी बनाया जा रहा है. एयर इंडिया के कर्मचारियों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और अब वे मुझे आरोपी बनाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सकते हैं कि किसने गलत व्यवहार किया है. चंद्राकर ने कहा कि वह इस मामले में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola