मोदी का मजाकिया अंदाज, खट्टर से कहा- अपने गले का इलाज आयुष केंद्र में करा लें

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से कहा कि वह अपने खराब गले के इलाज के लिए आयुष स्वास्थ्य केंद्र का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री को सार्वजनिक सभाओं में बोलते समय यह खराबी तो जरूर ही आती होगी. हरियाणा में […]
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से कहा कि वह अपने खराब गले के इलाज के लिए आयुष स्वास्थ्य केंद्र का इस्तेमाल कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री को सार्वजनिक सभाओं में बोलते समय यह खराबी तो जरूर ही आती होगी. हरियाणा में 10 आयुष केंद्रों का उद्घाटन करते समय उन्होंने यह बात कही. खट्टर पंचकूला में उनके भाषण को सुन रहे थे, जहां हरियाणा सरकार ने एक समारोह का आयोजन किया था. भाजपा के कई विधायक और पार्टी नेता यहां मौजूद थे. मोदी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यस्त दौरे के चलते खट्टर का गला प्रभावित हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा, इन दिनों, हरियाणा के मुख्यमंत्री गांव-गांव जा रहे हैं और वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मैं देख रहा हूं कि वह बोल भी नहीं पा रहे, यह हमारे सामने आने वाली पेशेवर समस्या है. चुनाव के दौरान, मुझे भी इससे गुजरना पड़ा था.
मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आपको एक राज़ बताता हूं, मैं योग करता हूं, प्राणायाम करता हूं और आयुर्वेद का सहारा लेता हूं. मैं इनके दम पर ही यह सब कर पाता हूं. अब जब, हरियाणा में आयुष और कल्याण केंद्र खुल गये हैं, तो मैं खट्टर जी से कहूंगा कि अपने गले का इलाज वहीं करा लें. इस बात पर खट्टर ठहाके लगाकर हंसने लगे. पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में मोदी ने 10 आयुष केंद्रों का उद्घाटन किया है. खट्टर ने इन केंद्रों का उद्घाटन करने के लिए मोदी का शुक्रिया भी अदा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




