कई देशों की आबादी से ज्यादा हैं भाजपा के कार्यकर्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया के केवल आठ देश ऐसे हैं, जिनकी आबादी भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा है. यह दावा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को किया. उनके मुताबिक, केवल इस बार के सदस्यता अभियान में सात करोड़ लोग भाजपा में शामिल हुए. पहले से पार्टी के 11 करोड़ सदस्य थे. अब कुल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दुनिया के केवल आठ देश ऐसे हैं, जिनकी आबादी भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा है. यह दावा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को किया.
उनके मुताबिक, केवल इस बार के सदस्यता अभियान में सात करोड़ लोग भाजपा में शामिल हुए. पहले से पार्टी के 11 करोड़ सदस्य थे. अब कुल मिला कर भाजपा सदस्यों की संख्या 18 करोड़ हो गयी है. इस बार के सदस्यता अभियान में 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से भाजपा की सदस्यता ली.
यानी भाजपा मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद भाजपा की कुल सदस्यता संख्या में करीब 64 फीसदी का इजाफा हुआ है. नड्डा कहा कि दुनिया में केवल 8 देश ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं से ज्यादा है.
62 लाख लोगों ने ऑफलाइन ली पार्टी की सदस्यता
नड्डा ने कहा कि 62 लाख 35 हजार 967 लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता ली है, जबकि बड़ी संख्या में मिस्ड कॉल के माध्यम से भी सदस्यता ली गयी. इन सभी आंकड़ों को जोड़ लें, तब यह संख्या सात करोड़ हो जायेगी.
भाजपा का सदस्यता अभियान इस साल छह जुलाई को शुरू हुआ था और 20 अगस्त तक देशभर में ऑनलाइन, ऑफ लाइन और डिजिटल माध्यमों से सदस्य बनाये गये. इस अभियान की शुरुआत पीएम मोदी ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से की थी. यानी महज 45 दिनों में भाजपा ने सात करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ा. हालांकि नड्डा दावा कर रहे हैं कि देश के जिन इलाकों में सर्वर वॉक था, वहां के मिस्ड काॅल के आंकड़े आने बाकी हैं.
45 दिनों में भाजपा ने सात करोड़ लोगों को जोड़ा
दिसंबर में होगा भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव
जेपी नड्डा ने एलान कि है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसंबर के बाद होगा. 15 दिसंबर तक प्रदेश इकाई का चुनाव पूरा होगा. बूथ स्वर पर चुनाव 10 से 30 अक्तूबर तक, जिला इकाइयों का नवंबर में तथा राज्य इकाइयों का उसकेबाद होगा.
अभी और चलेगा सदस्यता अभियान
नड्डा ने बताया कि अब सितंबर में सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा. यह प्रकिया सामान्य रूप से सालों भी चलती रहेगी.
सभी वर्गों और राज्यों में देखा गया रुझानसमाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा में शामिल होने में अपनी रुचिदिखायी. बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी विशेष रुझान दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










