ePaper

अरुण जेटली के निधन पर हरियाणा सरकार ने की दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Updated at : 24 Aug 2019 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
अरुण जेटली के निधन पर हरियाणा सरकार ने की दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है. नयी दिल्ली में शनिवार को उनका निधन हो गया. यहां मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में जिन भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है. नयी दिल्ली में शनिवार को उनका निधन हो गया. यहां मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में जिन भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है वहां 24 और 25 अगस्त को तिरंगा आधा झुका रहेगा और इस दिन किसी आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा.

जेटली (66) का शनिवार को नयी दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. जेटली के निधन के बाद पूरी भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी. पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेता उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola