ePaper

ED ने बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में एमपी के सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को किया गिरफ्तार

Updated at : 20 Aug 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
ED ने बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में एमपी के सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 354 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे एवं कारोबारी रतुल पुरी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों नें मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुरी को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत सोमवार देर रात गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 354 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे एवं कारोबारी रतुल पुरी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों नें मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पुरी को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया. पुरी को मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा.

ईडी ने पुरी को बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में तलब किया था. सीबीआई ने 18 अगस्त को एक मामला दर्ज किया था और पुरी, उनके पिता एवं ‘मोजर बियर’ कंपनी के प्रमोटर दीपक पुरी, मां नीता पुरी और अन्य के ठिकानों पर छापे मारे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola