ePaper

महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड में अपने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विस चुनाव लड़ सकती है भाजपा

Updated at : 19 Aug 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड में अपने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विस चुनाव लड़ सकती है भाजपा

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव भाजपा के अपने मौजूदा मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में लड़ने की संभावना है. भाजपा शासित इन तीनों राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में एक रैली में संभवत: यह स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री मनोहर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव भाजपा के अपने मौजूदा मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में लड़ने की संभावना है. भाजपा शासित इन तीनों राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में एक रैली में संभवत: यह स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस पद के लिए एक बार फिर पार्टी की पंसद होंगे.

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और झारखंड के रघुवर दास अपने-अपने राज्यों में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. हरियाणा के जींद में एक रैली में शाह ने मनोहर लाल खट्टर सरकार की वापसी के लिए मतदाताओं से 75 सीटें देने का अनुरोध किया. पार्टी के एक नेता ने कहा कि सभी तीनों मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में पांच साल शासन किया है.

यदि भाजपा सत्ता में लौटी, तो सरकार का नेतृत्व करने के लिए वे स्वभाविक पंसद होंगे. गौरतलब है कि भाजपा ने इन तीनों राज्यों में पिछला चुनाव मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये बगैर लड़ा था और नतीजे के बाद मुख्यमंत्रियों की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola