15 अगस्त को लेह में तिरंगा फहराएंगे माही

जम्मू : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों दक्षिणी कश्मीर के विक्टर फोर्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं. धौनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है. सूत्रों की मानें, तो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी स्वतंत्रता […]
जम्मू : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों दक्षिणी कश्मीर के विक्टर फोर्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं. धौनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है. सूत्रों की मानें, तो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं.
सेना के एक अधिकरी ने कहा : धौनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं. वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं. वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं.
- दस फुट के कमरे में एक तख्त पर सो रहे हैं धौनी
- माही खुद कर रहे हैं अपना निजी कार्य
- अधिकारियों तथा जवानों की हाजिरी भी लेते हैं
- वरिष्ठ अधिकारियों को कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




