छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है. छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि बस्तर जिले के नगरनार थानाक्षेत्र अंतर्गत तिरिया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार […]
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है. छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि बस्तर जिले के नगरनार थानाक्षेत्र अंतर्गत तिरिया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगरनार थानाक्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी का संयुक्त दल पिछले दो दिनों से नक्सल विरोधी अभियान पर है. आज जब दल नगरनार और दरभा के मध्य तिरिया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की.
अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, 303 बोर की चार राइफल और बड़ी संख्या में भरमार बंदूक तथा देशी हथियार बरामद किये गए.
उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से नक्सली शिविर में मौजूद अन्य सामान भी बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




