पॉलिथीन चबाते तेंदुए की तसवीर वायरल

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया पर इस समय पॉलिथीन चबाते हुए एक तेंदुए की तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. यह तसवीर उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र की बतायी जा रही है. जहां एक तेंदुआ पॉलिथीन चबा रहा है. तसवीर वायरल होने के बाद से ही पर्यावरण के जानकार काफी चिंता में पड़ […]
नयी दिल्ली : सोशल मीडिया पर इस समय पॉलिथीन चबाते हुए एक तेंदुए की तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. यह तसवीर उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र की बतायी जा रही है. जहां एक तेंदुआ पॉलिथीन चबा रहा है.
उन्होंने बताया यह तसवीर टाइगर रिजर्व क्षेत्र की नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यह पर्यावरण के लिहाज से बेहद खतरनाक है. उन्होंने कहा, इसकी जांच की जा रही है और ऐसा दोबारा न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं.
गौरतलब हो 2016 में ही उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद पहाड़ी क्षेत्रों में प्लास्टिक का इस्तेमाल हो ही रहा है. तेंदुए की तसवीर सामने आने के बाद पर्यावरणविद् ने सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










