राहुल गांधी के बाद अब हरीश रावत ने दिया कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देहरादूनःलोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में उपजा संकट खत्म नहीं हो रहहा. कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के एक और बड़े नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. असम के प्रभारी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस महासचिव पद से गुरुवार को इस्तीफा दे […]
विज्ञापन
देहरादूनःलोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में उपजा संकट खत्म नहीं हो रहहा. कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के एक और बड़े नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. असम के प्रभारी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस महासचिव पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है. हरीश रावत का कहना है कि असम में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए मैं इस्तीफा दे रहा हूं.
कांग्रेस पार्टी अपने अंतर्कलह से जूझ रही है. हाल ही में देहरादून में बुलाई गयी कांग्रेस की समीक्षा बैठक में भी फूट देखने को मिली थी. इसमें कांग्रेस के हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हरदेश और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत पार्टी के सभी पूर्व और वर्तमान विधायक भी मौजूद थे.
कहा जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जब प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा था. इसके बाद नाराज होकर हरीश रावत भी सीधे बिना प्रदेश अध्यक्ष से मिले मीटिंग हॉल पहुंच गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










