किश्तवाड़ की जेल के नजदीक उड़ान भर रहा था ड्रोन, दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद किया गया जब्त

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हाई सिक्योरिटी वाली जेल के ऊपर उड़ान भर रहे ड्रोन को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जब्त कर लिया गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शक्ति पाठक ने बताया कि ड्रोन को मंगलवार को जब्त कर लिया गया और घटना की जांच […]
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हाई सिक्योरिटी वाली जेल के ऊपर उड़ान भर रहे ड्रोन को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जब्त कर लिया गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शक्ति पाठक ने बताया कि ड्रोन को मंगलवार को जब्त कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है.
अधिकारियों का मानना है कि जिले के केशवन इलाके में सोमवार को भीषण सड़क हादसे के बाद पीड़ितों का पता लगाने के लिए ड्रोनों का उपयोग किया जा रहा था. इस दुर्घटना में 35 लोगों की मौत हो गयी थी और दर्जनों लोग घायल हो गये थे. अधिकारियों ने बताया कि बचाव और राहत अभियान के दौरान तकनीकी खराबी के चलते एक ड्रोन खो गया था. ऐसा मानना है कि ऐसा ही ड्रोन जेल कॉम्प्लेक्स के नजदीक पाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




