जम्मू कश्मीरः बडगाम मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 9:19 AM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बडगाम जिले के चडूरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बडगाम जिले के चडूरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादी ने उन पर गोलियां चलाईं. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया.
उन्होंने बताया कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है. मौके से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है. आतंकवादी की पहचान पुलवामा जिले के अरमुल्ला क्षेत्र के हिलाल भट्ट के रूप में हुई है. वह हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था और आंतकवाद की कई घटनाओं में शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










