''नाइजीरिया में दो महीने तक बंधक रहने के बाद मुक्त करा लिये गये अपहृत पांच भारतीय नाविक''

नयी दिल्ली : नाइजीरिया में एक जहाज से अगवा कर लिये गये पांच भारतीय नाविकों को दो महीने से अधिक समय तक बंधक रहने के बाद के बाद मुक्त करा लिया गया है. नौवहन राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मंडाविया ने बताया कि 19 अप्रैल को एमटी एपेक्स जहाज के […]
नयी दिल्ली : नाइजीरिया में एक जहाज से अगवा कर लिये गये पांच भारतीय नाविकों को दो महीने से अधिक समय तक बंधक रहने के बाद के बाद मुक्त करा लिया गया है. नौवहन राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मंडाविया ने बताया कि 19 अप्रैल को एमटी एपेक्स जहाज के नाविकों को नाइजीरिया के बोनी द्वीप के समीप अगवा कर लिया था.
उन्होंने एक बयान में कहा कि समुद्र में भारतीय चालक दल वाले व्यापारिक जहाजों को अगवा करने से उत्पन्न संभावित समुद्री सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने नौवहन मंत्रालय के अंतर्गत अधिकारियों का एक अंतरमंत्रालयी समूह बनाया है. बयान के अनुसार, नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना की जानकारी नाइजीरियाई प्रशासन को दी. उसके बाद नाइजीरिया सेना पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गयी. नाइजीरिया के रिजनल मैरीटाइम रिस्क एंड कोर्डिनेशन सेंटन ने भी इस मामले में सहयोग किया.
मंडाविया ने कहा कि मैं यह बताते हुए खुश हूं कि नौवहन मंत्रालय, नौवहन महानिदेशालय और अबुजा में भारतीय उच्चायोग समेत विभिन्न पक्षों के निरंतर प्रयास से अपहृत भारतीय नाविकों को सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया गया और वे 27 जून को अधिकारियों की सुरक्षित हिरासत में पहुंच गये. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नाइजीरियाई अधिकारियों, नौवहन मंत्रालय और अबुजा में भारतीय उच्चायोग और अन्य संबंधित पक्षों की इस कार्य के लिए प्रशंसा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




