शिवसेना ने कहा, खुदकुशी कर चुके किसानों के घर से होकर गुजरनी चाहिए रथयात्रा

मुंबई : विधानसभा चुनाव से पहले प्रस्तावित ‘रथयात्रा’ को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि यह आत्महत्या कर चुके किसानों के घरों से होकर गुजरनी चाहिए. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने यह भी कहा कि उनकी इस बात में दिलचस्पी नहीं है कि […]
मुंबई : विधानसभा चुनाव से पहले प्रस्तावित ‘रथयात्रा’ को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि यह आत्महत्या कर चुके किसानों के घरों से होकर गुजरनी चाहिए. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने यह भी कहा कि उनकी इस बात में दिलचस्पी नहीं है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन उसकी प्राथमिकता किसानों की कठिनाइयों को समाप्त करने की है.
इसे भी देखें : भाजपा, शिवसेना बराबर सीटों पर लड़ेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की अपनी मांग दोहराते हुए शिवसेना ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के इस मुद्दे पर ‘रथयात्रा’ निकाले हुए 25 साल बीत गये हैं, लेकिन भगवान राम अब भी वनवास में हैं. शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा है कि राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह स्वीकार किया कि चार साल में 12,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है.
पार्टी ने कहा कि उनके परिवारों की शिकायतों को समझने के लिए रथयात्रा इन 12000 किसानों के घरों से होकर गुजरनी चाहिए. राज्यभर के किसान कष्ट में हैं. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पिछले सप्ताह कहा था कि फडणवीस कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए राज्य भर में रथयात्रा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




