नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का नया चेहरा एस जयशंकर, जानें क्यों हैं खास

Updated at : 31 May 2019 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का नया चेहरा एस जयशंकर, जानें क्यों हैं खास

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का नया चेहरा हैं एस जयशंकर, उन्हें विदेश मंत्री का पदभार सौंपा गया है. पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को शामिल मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने का फैसला चौंकाने वाला है. अनुभवी राजनयिक जयशंकर चीन और अमेरिका के साथ बातचीत में भारत के प्रतिनिधि रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का नया चेहरा हैं एस जयशंकर, उन्हें विदेश मंत्री का पदभार सौंपा गया है. पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को शामिल मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने का फैसला चौंकाने वाला है. अनुभवी राजनयिक जयशंकर चीन और अमेरिका के साथ बातचीत में भारत के प्रतिनिधि रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है एस जयशंकर का परिचय –

देश के प्रमुख सामरिक विश्लेषकों में से एक दिवंगत के . सुब्रमण्यम के पुत्र एस जयशंकर ऐतिहासिक भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के लिए बातचीत करने वाली भारतीय टीम के एक प्रमुख सदस्य थे. इस समझौते के लिए 2005 में शुरूआत हुई थी और 2007 में मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संप्रग सरकार ने इस पर हस्ताक्षर किए थे. जनवरी 2015 में जयशंकर को विदेश सचिव नियुक्त किया गया था और सुजाता सिंह को हटाने के सरकार के फैसले के समय को लेकर विभिन्न तबकों ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी थी.

जयशंकर अमेरिका और चीन में भारत के राजदूत के पदों पर भी काम कर चुके हैं. 1977 बैच के आईएफएस अधिकारी जयशंकर ने लद्दाख के देपसांग और डोकलाम गतिरोध के बाद चीन के साथ संकट को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जयशंकर सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त और चेक गणराज्य में राजदूत पदों पर भी काम कर चुके हैं. 64- वर्षीय जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव थे.

पिछले साल सेवानिवृत्त होने के तीन महीने के भीतर टाटा समूह ने उन्हें वैश्विक कॉर्पोरेट मामलों के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया था. सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक जयशंकर ने राजनीति विज्ञान में एमए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमफिल और पीएचडी की उपाधि हासिल की है. जयशंकर की शादी क्योको जयशंकर से हुई है और उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं. जयशंकर को 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

मोदी कैबिनेट-2 में छह महिला बनायीं गयी मंत्री, जानें कौन थी पहली महिला मंत्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola