कर्नाटक: बीमार मां की देखभाल के लिए भीख मांगने को मजबूर हुई छह साल की बेटी

नयी दिल्ली: कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. महज छह साल की एक बच्ची अपनी अस्पताल में भर्ती बीमार मां को खाना खिलाने के लिए पिछले एक हफ्ते से लोगों से भीख मांग रही है. बच्ची का नाम भाग्यश्री है. जानकारी के […]
नयी दिल्ली: कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. महज छह साल की एक बच्ची अपनी अस्पताल में भर्ती बीमार मां को खाना खिलाने के लिए पिछले एक हफ्ते से लोगों से भीख मांग रही है. बच्ची का नाम भाग्यश्री है. जानकारी के मुताबिक, उसकी मां दुगरम्मा शराब की आदी थी, जिस वजह से वो बीमार हो गयी. बीमारी की हालत में इलाज से लेकर खाने पीने तक की दिक्कतें थीं. ऐसे में महिला की मासूम सी बेटी ने खुद अपनी मां की ज़िम्मेदारी उठा ली.
Koppal: A 6-year-old girl has been begging since the past week to feed her mother who is admitted to a hospital after she fell ill due to alcoholism. State Women & Child Welfare Department will now pay for the medical treatment of the woman & the education of the girl. #Karnataka pic.twitter.com/sdAeljrbOh
— ANI (@ANI) May 28, 2019
भाग्यश्री ने कहा कि मेरे पिता नहीं है इसलिए मुझे अपनी मां का ख्याल रखना है. मेरे पास पैसे नहीं थे इसलिए मुझे भीख मांगनी पड़ी. मैंने लोगों से पैसे मांगे और उससे अपनी मां को को खाना खिलाया. इस खबर के सामने आने के बाद अब बच्ची की मदद के लिए राज्य महिला एवं बाल कल्याण विभाग आगे आया है. विभाग ने कहा है कि वो महिला के इलाज और बच्ची की शिक्षा का सारा खर्च देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




