ePaper

मनी लॉड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया

Updated at : 27 May 2019 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
मनी लॉड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने मनी लॉड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका पर उनसे 17 जुलाई तक जवाब मांगा है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका पर उनसे भी जवाब मांगा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने मनी लॉड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका पर उनसे 17 जुलाई तक जवाब मांगा है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका पर उनसे भी जवाब मांगा है.

गौरतलब है कि लंदन की संपत्ति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. रॉबर्ट वाड्रा और उनके करीबी मनोज अरोड़ा को निचली अदालत ने अप्रैल को सशर्त अग्रिम जमानत दी थी. एजेंसी का कहना है कि अदालत ने कानूनी पहलुओं को अनदेखा करते हुए वाड्रा को अग्रिम जमानत दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola