ePaper

#ElectionResults2019 : मध्यप्रदेश में दिख रही है प्रचंड ‘मोदी लहर'', 28 सीटों पर BJP आगे

Updated at : 23 May 2019 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
#ElectionResults2019 : मध्यप्रदेश में दिख रही है प्रचंड ‘मोदी लहर'', 28 सीटों पर BJP आगे

भोपाल : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में दोपहर 12 बजे तक मिले रुझान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘प्रचंड मोदी लहर’ दिखाई दे रही है. प्रदेश में कुल 29 सीटों में से 28 पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केवल एक छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही आगे […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में दोपहर 12 बजे तक मिले रुझान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘प्रचंड मोदी लहर’ दिखाई दे रही है. प्रदेश में कुल 29 सीटों में से 28 पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केवल एक छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही आगे चल रहा है. प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों की मतगणना में भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त का अंतर एक लाख से अधिक मतों का चल रहा है. राजगढ़, होशंगाबाद और इन्दौर में भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त दो लाख मतों से अधिक हो गयी है.

भोपाल से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 69 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाये हुए हैं. वहीं गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के केपी यादव से 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस केवल एक सीट छिंदवाड़ा पर आगे चल रही है. यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ भाजपा के नत्थनशाह कवरेती से 34 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. मुरैना लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र सिंह तोमर 15 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। एक अन्य केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह टीकमगढ़ लोकसभा सीट से एक लाख 30 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.

इन्दौर में भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी कांग्रेस के पंकज संघवी से दो लाख 18 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. खजुराहो से भाजपा के वीडी शर्मा कांग्रेस की उम्मीदवार कविता सिंह से एक लाख 78 हजार मतों से आगे हैं. खंडवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव से एक लाख 11 हजार से अधिक मतों से आगे हैं.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया रतलाम संसदीय क्षेत्र से भाजपा के गुमान सिंह डामोर से 91 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं. मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के अजय सिंह सीधी लोकसभा सीट पर भाजपा की सांसद रिती पाठक से 61 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं.

जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से एक लाख 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. मंडल लोकसभा से पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते कांग्रेस के कमल सिंह मरावी से 11 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा के विवेक शेजवलकर कांग्रेस के अशोक सिंह से 38 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं.

भाजपा के गढ़ विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल से एक लाख 84 हजार मतों से आगे हैं. होशंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद उदय प्रताप सिंह कांग्रेस के शैलेन्द्र दीवान से दो लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. छिंदवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा के विवेक बंटी साहू से 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola