ePaper

जम्मू कश्मीरः पुलवामा में मुठभेड़, मारे गये तीन आतंकी, एक जवान भी शहीद

Updated at : 16 May 2019 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीरः पुलवामा में मुठभेड़, मारे गये तीन आतंकी, एक जवान भी शहीद

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरूवार को हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये. इस मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के डेलीपुरा गांव में आतंकवादियों के होने की सूचना के […]

विज्ञापन

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरूवार को हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये. इस मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के डेलीपुरा गांव में आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया.

उन्होंने बताया कि ताजा रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी. मारे गये आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हुई है. अभी यह भी पता लगाया जाना बाकी है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो भाई घायल हुये. इसमें से एक की पहचान रईस अहमद के तौर पर की गयी है जिसने दम तोड़ दिया जबकि उसके भाई मोहम्मद युनूस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola