ePaper

वायु प्रदूषण से भारत में 12 लाख लोगों की मौत का दावा करने वाली वैश्विक रिपोर्ट गलत: हर्षवर्धन

Updated at : 05 May 2019 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
वायु प्रदूषण से भारत में 12 लाख लोगों की मौत का दावा करने वाली वैश्विक रिपोर्ट गलत: हर्षवर्धन

नयी दिल्ली: वायु प्रदूषण के कारण भारत में दस लाख से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा करने वाली हालिया वैश्विक रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के रिपोर्ट केवल डर पैदा करने के लिए लिखे जाते हैं. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दिल्ली में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: वायु प्रदूषण के कारण भारत में दस लाख से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा करने वाली हालिया वैश्विक रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के रिपोर्ट केवल डर पैदा करने के लिए लिखे जाते हैं. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। भाजपा नेता ने कहा कि. सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और इस दिशा में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का साथ भी देती आयी है।

उन्होंने कहा, हम वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अच्छे दिनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और बुरे दिन कम होते जा रहे हैं. कहा,जहां तक लाखों लोगों की मौत वाली खबरों की बात है, मैं उससे वास्ता नहीं रखता क्योंकि प्रदूषण से केवल समय से पहले होने वाली बीमारियां या अन्य चीजें हो सकती हैं.हालांकि प्रदूषण का स्वास्थ्य पर असर होता है, लेकिन इस तरह की दहशत की स्थिति पैदा करने और यह कहने कि लाखों लोग मर रहे हैं, मैं इससे सहमत नहीं हूं।

गैर-सरकारी संगठन ‘ग्रीनपीस’ की हालिया रिपोर्ट में विश्व के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली शीर्ष पर थी.अमेरिका के ‘हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टिट्यूट’ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में वायु प्रदूषण के कारण 2017 में 12 लाख लोग मारे गए. मंत्री ने केंद्र द्वारा शुरू की गई पहलों को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक अभियान चलाए गए हैं। उन्होंने कहा, आपको हमारे राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के बारे में पता होगा, जिसे हमने 102 शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सक्रिय एवं व्यापक रूप से शुरू किया, जहां पिछले पांच वर्ष में पीएम10 वांछनीय स्तर से काफी अधिक था.
भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नजर रखने के लिए मोबाइल एप ‘सफर’ भी लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ लोगों को भी पर्यावरण के प्रति सचेत और जिम्मेदार होना चाहिए। चांदनी चौक से मौजूदा सांसद हर्षवर्धन ने कहा कि फिर से निर्वाचित होने पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत की उम्मीद जतायी जहां मतदान 12 मई को होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola