महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में 16 की जान लेने के बाद नक्सलियों ने फिर दी दस्‍तक

Published at :02 May 2019 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में 16 की जान लेने के बाद नक्सलियों ने फिर दी दस्‍तक

मुंबई : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आईईडी विस्फोट में 15 पुलिसकर्मियों सहित 16 लोगों की हत्या के एक दिन बाद जिले के कई स्थानों पर नक्सलियों के बैनर मिले हैं. बैनर में ठेकेदारों को सड़क और पुल बनाने को लेकर चेतावनी दी गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने उत्तरी गढ़चिरौली प्रखण्ड […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आईईडी विस्फोट में 15 पुलिसकर्मियों सहित 16 लोगों की हत्या के एक दिन बाद जिले के कई स्थानों पर नक्सलियों के बैनर मिले हैं.

बैनर में ठेकेदारों को सड़क और पुल बनाने को लेकर चेतावनी दी गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने उत्तरी गढ़चिरौली प्रखण्ड समिति ने क्षेत्र में कई स्थानों पर बैनर लगाए हैं. अधिकारी ने बताया, बैनर में कहा गया है कि विकास का काम स्थानीय लोगों के लिए नहीं है बल्कि कुछ अमीर लोगों के फायदे के लिए हो रहा है.

उन्होंने इस क्षेत्र में सड़क और पुल बनाने का काम रोकने के लिए ठेकेदारों को चेतावनी दी है. वहीं कई अन्य बैनर में 37 माओवादियों को याद किया गया है जो पिछले साल गढ़चिरौली के कसनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे.

अधिकारी ने बताया कि बैनरों के माध्यम से नक्सलियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा है ‘भारत के नाम पर हिंदू राष्ट्र बनाने के सपने को बर्बाद करें. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन सारे बैनरों को क्षेत्र से हटा दिए हैं.

बुधवार सुबह में मा‍ओवादियों के एक समूह ने जिले के दादापुर में एक कॉन्ट्रैक्टर कंपनी की कम से कम 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. इसके कुछ घंटे बाद नक्सलियों ने कुरखेड़ा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट कर 15 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक की हत्या कर दी थी. बुधवार की घटना के बाद पुलिस महानिदेशक ने माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola