लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण सबसे बड़ा, 116 सीटों पर आज होगा वोट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को देश भर में 116 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें गुजरात व केरल की सभी सीटें शामिल हैं. सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, शरद यादव व कई केंद्रीय मंत्री शामिल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को देश भर में 116 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें गुजरात व केरल की सभी सीटें शामिल हैं. सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, शरद यादव व कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं.
14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की इन 116 सीटों में 2014 के चुनाव में एनडीए ने 66 सीटें जीती थीं. वहीं, यूपीए ने 27 पर जीत हासिल की. इस चरण में बिहार व पश्चिम बंगाल की पांच-पांच सीटें भी हैं. यूपी में सपा नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार के चार सदस्यों का भविष्य इवीएम में कैद होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










