प्राकृतिक आपदा पर राजनीति कर रहे हैं कमलनाथ: भाजपा

नयी दिल्ली : भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बारिश और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर राजनीति करने का बुधवार को आरोप लगाया. इससे पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता उनके गृह राज्य गुजरात तक ही सीमित है. कमलनाथ ने एक ट्वीट में मोदी […]
नयी दिल्ली : भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बारिश और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर राजनीति करने का बुधवार को आरोप लगाया. इससे पहले कांग्रेस नेता ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता उनके गृह राज्य गुजरात तक ही सीमित है. कमलनाथ ने एक ट्वीट में मोदी पर कटाक्ष करते हुये कहा था कि वे गुजरात के नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और मध्य प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, लेकिन मोदी की चिंता सिर्फ गुजरात तक ही सीमित है.
भाजपा के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस प्रक्रिया से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि राज्य सरकार को राहत पाने के लिए केंद्र सरकार को पहले इस तरह की प्राकृतिक आपदा में नुकसान के बारे में सूचित करना होता है, लेकिन ऐसा करने की बजाय वह ट्वीट कर रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










