टला बड़ा हादसा: अरब सागर में गिरा भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : चालक दल की सूझबूझ के कारण उस समय एक बड़ी तबाही टल गयी जब पिछले सप्ताह उड़ान भरने के बाद चेतक हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर में पिछले सप्ताह तकनीकी खराबी आने के बाद उसे पानी में उतरना पड़ा. हेलीकॉप्टर के पानी […]

विज्ञापन

मुंबई : चालक दल की सूझबूझ के कारण उस समय एक बड़ी तबाही टल गयी जब पिछले सप्ताह उड़ान भरने के बाद चेतक हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर में पिछले सप्ताह तकनीकी खराबी आने के बाद उसे पानी में उतरना पड��ा.

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर के पानी में उतरने से बड़ा हादसा टल गया और चालक दल को कोई नुकसान नहीं हुआ. हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन चालक दल सुरक्षित है. नौसेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गयी थी, लेकिन चालक दल ने अपनी दक्षता का परिचय देते हुए उसे पानी में उतारा और हादसा टल गया.

भारतीय नौसेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिये जा चुके हैं. यहां चर्चा कर दें कि हेलीकॉप्टर एक भारतीय नौसैनिक युद्धपोत का हिस्सा था, जिसे अरब सागर में तैनात किया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola