मोबाइल गेम पबजी नेपाल में बैन, भारत में दिशा निर्देश जारी करने का आदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : मुंबई़ नेपाल सरकार ने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय गेम पबजी पर बैन लगा दिया है. इधर, बॉम्बे उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि वह मोबाइल गेम ‘पबजी’ की सामग्री की पड़ताल करे और अगर उसे कुछ आपत्तिजनक लगता है तो वह आवश्यक नियामकीय निर्देशों को जारी करे. […]
विज्ञापन
मुंबई : मुंबई़ नेपाल सरकार ने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय गेम पबजी पर बैन लगा दिया है. इधर, बॉम्बे उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि वह मोबाइल गेम ‘पबजी’ की सामग्री की पड़ताल करे और अगर उसे कुछ आपत्तिजनक लगता है तो वह आवश्यक नियामकीय निर्देशों को जारी करे.
मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति एनएम जामदार की खंडपीठ ने केंद्र सरकार के संबंधित विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि अगर उन्हें ऐसा करना उचित लगता है तो वह गेम सेवाप्रदाता को उसे ब्लॉक करने के निर्देश दें.
अदालत ने यह निर्देश एक जनहित याचिका की सुनवाई पर दिये. याचिका में विद्यालयों में बच्चों के ‘पबजी’ गेम खेलने पर रोक लगाने की मांग की गयी थी. याचिका में आरोप लगाया गया था कि बच्चे और बालिग दोनों को इसकी लत पड़ रही है और यह हिंसा, उत्तेजना और साइबर-धौंस को बढ़ावा दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










