ePaper

आज से हो सकती है जेट की बोली प्रक्रिया

Updated at : 08 Apr 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
आज से हो सकती है जेट की बोली प्रक्रिया

मुंबई : 8200 करोड़ के कर्ज से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज में हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया सोमवार आठ अप्रैल से शुरू होने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि बोली दस्तावेज को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है. एसबीआइ के नेतृत्ववाले 26 बैंकों के समूह ने जेट की ऋण […]

विज्ञापन
मुंबई : 8200 करोड़ के कर्ज से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज में हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया सोमवार आठ अप्रैल से शुरू होने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि बोली दस्तावेज को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है. एसबीआइ के नेतृत्ववाले 26 बैंकों के समूह ने जेट की ऋण पुनर्गठन योजना के तहत जेट के मैनेजमेंट पर कंट्रोल हासिल कर लिया है. इस समूह ने कहा था कि जेट में हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया छह अप्रैल को शुरू की जायेगी.
अब जेट में हिस्सेदारी बिक्री के लिए आशय पत्र सोमवार को जारी किया जायेगा. पहले बोलियां जमा कराने की आखिरी तारीख नौ अप्रैल थी लेकिन सूत्रों ने जानकारी दी कि इसे भी बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दिया गया है. कंपनी की ऋण समाधान योजना को उसके बोर्ड ने 26 मार्च को मंजूरी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola