थल सेना के पूर्व उप प्रमुख शरत चंद भाजपा में हुए शामिल

नयी दिल्ली : थल सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शरत चंद शनिवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हो गये. शरत चंद जून 1979 में गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए थे और वह पिछले साल एक जून को थल सेना के […]
नयी दिल्ली : थल सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शरत चंद शनिवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हो गये.
शरत चंद जून 1979 में गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए थे और वह पिछले साल एक जून को थल सेना के उप प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हुये. वह थल सेना में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.
उन्होंने कहा, आज के वैश्विक परिदृश्य में देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित हूं , इसी कारण में भाजपा में शामिल हो रहा हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने सैनिकों के लिए काफी कुछ किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










