ePaper

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर: कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी ईडी के सामने पेश

Updated at : 04 Apr 2019 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर: कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी ईडी के सामने पेश

नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धनशोधन मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए. अधिकारियों ने बताया कि पुरी मामले के जांच अधिकारी से पूर्वाह्न करीब 11 बजे मिले. ऐसा माना जा रहा है कि पुरी का बयान धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धनशोधन मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए. अधिकारियों ने बताया कि पुरी मामले के जांच अधिकारी से पूर्वाह्न करीब 11 बजे मिले. ऐसा माना जा रहा है कि पुरी का बयान धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को जानकारी दी थी कि उसने अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धनशोधन मामले में पुरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. पुरी हिंदुस्तान पॉवर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. पुरी की मां नीता कमलनाथ की बहन हैं. ईडी ने बताया था कि पुरी को इस मामले के कथित बिचौलिये सुशेन मोहन गुप्ता का सामना कराने के लिए तलब किया गया है.

अदालत ने गुप्ता की हिरासत में पूछताछ की अवधि बुधवार को तीन दिन बढ़ा दी थी. गुप्ता की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए ईडी ने अदालत से कहा था कि उसका इस मामले में पुरी सहित विभिन्न लोगों से आमना-सामना कराया जाना है. यह मामला अब रद्द हो चुके 3,600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़ा है. बुधवार को जांच में शामिल होने के लिए तलब किये गये पुरी ने इस मामले में किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया है.

उनकी कंपनी ने अपने बयान में कहा था, ‘‘वह ईडी के साथ जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे और जरूरत पड़ने पर कोई भी स्पष्टीकरण या जानकारी देंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola