चांडी ने ली राहत की सांस,नर्सों की वापसी के लिए केंद्र को दिया धन्यवाद

Published at :05 Jul 2014 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
चांडी ने ली राहत की सांस,नर्सों की वापसी के लिए केंद्र को दिया धन्यवाद

तिरुवनंतपुरम : इराक में फंसी नर्सें सेवा विमान से भारत पहुंच चुकीं हैं. पहले विमान मुंबई एयर पोर्ट पर पहुंचा वहां कुछ लोगों का उतारने के बाद कोच्चि की ओर रवाना हो चुका है. वहीं दूसरी ओर केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने युद्ध प्रभावित इराक से नर्सों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और संकट […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : इराक में फंसी नर्सें सेवा विमान से भारत पहुंच चुकीं हैं. पहले विमान मुंबई एयर पोर्ट पर पहुंचा वहां कुछ लोगों का उतारने के बाद कोच्चि की ओर रवाना हो चुका है. वहीं दूसरी ओर केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने युद्ध प्रभावित इराक से नर्सों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और संकट का हल निकलने के इंतजार में राज्य की चिंता को खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया.

राहत महसूस कर रहे चांडी ने इस मुद्दे के समाधान के लिए केंद्र और खास तौर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रति आभार व्यक्त किया.चांडी ने आज सुबह संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र ने केरल की चिंताओं को पूरी तरह समझते हुए काम किया है. विदेश मंत्रलय और इराक में भारतीय दूतावास ने नर्सों की रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए गंभीर प्रयास किए.’’ यहां तक कि चांडी के विपक्षियों ने भी माना कि दो दिन तक दिल्ली में जमे रहे चांडी की ओर से किए गए लगातार प्रयासों के चलते केंद्र ने इराक से 46 नर्सों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए. इनमें से एक नर्स तमिलनाडु की है.

इराक का तिकरित इलाका आईएसआईएस के कब्जे में आने के बाद से नर्सें कई दिनों तक यहां के एक अस्पताल में फंसी रही थीं. नर्सों की वापसी पर राहत की सांस लेते हुए माकपा नेता वी एस अच्युतानंदन ने इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की. आईएसआईएस द्वारा मुक्त की गई 46 भारतीय नर्सों और 137 अन्य लोगों को लेकर एयर इंडिया का एक विशेष विमान आज सुबह मुंबई पहुंचा. यहां से यह कोच्चि के लिए रवाना हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola