ePaper

ट्विटर पर दिग्विजय सिंह के दो लाख फॉलोअर

Updated at : 04 Jul 2014 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर पर दिग्विजय सिंह के दो लाख फॉलोअर

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया में सक्रिय राजनेताओं में से एक नाम दिग्विजय सिंह का भी है. दिग्विजय सिंह कांग्रेस के महासचिव हैं. आज ट्विटर पर इनके दो लाख फॉलोअर हो गये हैं. इस बारे में ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि आज मेरे ट्विटर एकाउंट में दो लाख फॉलोअर हो गये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया में सक्रिय राजनेताओं में से एक नाम दिग्विजय सिंह का भी है. दिग्विजय सिंह कांग्रेस के महासचिव हैं. आज ट्विटर पर इनके दो लाख फॉलोअर हो गये हैं. इस बारे में ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि आज मेरे ट्विटर एकाउंट में दो लाख फॉलोअर हो गये हैं.

इनमें से कितने असली हैं और कितने फर्जी यह मैं नहीं जानता, लेकिन सब को शुभकामनाएं, चाहे वे दोस्त हैं चाहे दुश्मन. दिग्विजय सिंह सितंबर 2011 से ट्विटर पर सक्रिय हैं. अब तक इन्होंने 2,204 ट्वीट किया है. कई बार दिग्विजय सिंह के ट्वीट देश भर में चर्चा का कारण बने.

आज भी दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है, जिसमें कटरा तक रेल सेवा की शुरुआत का श्रेय इन्होंने यूपीए की सरकार को देने का प्रयास किया है. अपने ट्वीट में इन्होंने लिखा है कि मोदी यह नहीं भूल सकते कि इस प्रयास को किसने सफल बनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola