PM in Waiting राहुल गांधी ने हादसे में घायल पत्रकार को AIIMS पहुंचाया, देखें Video

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सड़क हादसे में घायल हुए एक पत्रकार को अपनी गाड़ी में बैठाकर एम्स पहुंचाया. दरअसल, गांधी बुधवार दोपहर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करने के लिए जा रहे थे. जब उनका काफिला हुमायूं रोड पर था, […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सड़क हादसे में घायल हुए एक पत्रकार को अपनी गाड़ी में बैठाकर एम्स पहुंचाया.
दरअसल, गांधी बुधवार दोपहर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करने के लिए जा रहे थे.
जब उनका काफिला हुमायूं रोड पर था, तो उन्होंने एक पत्रकार को सड़क पर घायल अवस्था में देखा.
इसके बाद वह अपने वाहन में बैठाकर उसे एम्स ले गये. पत्रकार का नाम राजेंद्र व्यास है.
@INCIndia अध्यक्ष @RahulGandhi ने घायल पत्रकार राजेन्द्र व्यास की मदद कर दिया इंसानियत का परिचय, सच दयालु व्यक्ति है राहुल गांधी @ashokgehlot51 @SachinPilot @priyankac19 @rssurjewala @VineetPunia @pranavINC pic.twitter.com/TYxqRhxPS9
— Vivek Shrivastava (@Viveksbarmeri) March 27, 2019
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हुमायूं रोड के निकट एक पेट्रोल पंप से आ रहे व्यास की स्कूटी फिसल गई और वह गिर गए. उसी दौरान वहां से गांधी का काफिला गुजर रहा था.
वह अपने वाहन से उतरे और पत्रकार को अपने वाहन में बैठाकर एम्स ले गये. पत्रकार को एम्स पहुंचाने के बाद वह इंदिरा गांधी स्टेडियम गये. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




