पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा सुरक्षा के सूचकांक में भारत ने लगायी छलांग

नयी दिल्ली : ऊर्जा सुरक्षा तथा किफायती एवं पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा माध्यमों की उपलब्धता के सूचकांक में भारत को 115 देशों के बीच 76वां स्थान मिला है . देश ने पिछले सूचकांक की तुलना में दो स्थान की छलांग लगायी है. विश्व आर्थिक मंच द्वारा सोमवार को जारी सालाना सूचकांक के नये संस्करण में […]
नयी दिल्ली : ऊर्जा सुरक्षा तथा किफायती एवं पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा माध्यमों की उपलब्धता के सूचकांक में भारत को 115 देशों के बीच 76वां स्थान मिला है . देश ने पिछले सूचकांक की तुलना में दो स्थान की छलांग लगायी है. विश्व आर्थिक मंच द्वारा सोमवार को जारी सालाना सूचकांक के नये संस्करण में स्वीडन इस साल भी शीर्ष पर बना हुआ है. स्वीडन के बाद सूचकांक में दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड और तीसरे स्थान पर नार्वे है. सूचकांक में कहा गया कि पांच साल पहले की तुलना में दुनिया भर में ऊर्जा माध्यम महंगे हुए हैं और पर्यावरण के लिये अधिक नुकसानदेह हो गये हैं. हालांकि ऊर्जा की उपलब्धता पहले से बेहतर हुई है और अब एक अरब से कम लोग ही ऐसे हैं जिनके पास बिजली की उपलब्धता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










