महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, ढाई किलोग्राम आईईडी, दो डेटोनेटर व नक्सल साहित्य जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नागपुर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच एक जंगल में मुठभेड़ हुई. सूत्रों के अनुसार एतापल्ली के वसामुंडी जंगल में गढ़चिरौली की त्वरित प्रतिक्रिया टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी तभी सुबह पांच बजकर करीब 20 मिनट पर मुठभेड़ शुरू हुई. इसमें कहा गया है कि नक्सलियों […]
विज्ञापन
नागपुर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच एक जंगल में मुठभेड़ हुई. सूत्रों के अनुसार एतापल्ली के वसामुंडी जंगल में गढ़चिरौली की त्वरित प्रतिक्रिया टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी तभी सुबह पांच बजकर करीब 20 मिनट पर मुठभेड़ शुरू हुई.
इसमें कहा गया है कि नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो वे भाग गए. पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. मौके से ढाई किलोग्राम आईईडी, दो डेटोनेटर, नक्सल साहित्य जब्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










