ePaper

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, 27 उम्मीदवार के हैं नाम

Updated at : 17 Mar 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, 27 उम्मीदवार के हैं नाम

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी जिसमें उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार की 27 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सात, केरल की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी जिसमें उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार की 27 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सात, केरल की 12, छत्तीसगढ़ की पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो और अंडमान-निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये गये हैं. उत्तर प्रदेश में कैराना से हरेंद्र मलिक, बिजनौर से इंदिरा भट्टी, मेरठ से ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान, अलीगढ़ से बृजेन्द्र सिंह, हमीरपुर से प्रीतम लोधी और घोषी से बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है.

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए तीन बार में कुल 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री के वी थॉमस ने अर्णाकुलम सीट से टिकट नहीं मिलने पर निराशा जतायी और अपनी पार्टी पर निशाना साधा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola