ePaper

ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन में पूरी मुश्तैदी से आतंकवाद रोधी सहयोग के मुद्दे को उठायेगा भारत

Updated at : 16 Mar 2019 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन में पूरी मुश्तैदी से आतंकवाद रोधी सहयोग के मुद्दे को उठायेगा भारत

नयी दिल्ली : ब्रिक्स के इस वर्ष के अंत में होने वाले सालाना शिखर सम्मेलन में आतंकवाद रोधी सहयोग (सीटीसी) पर चर्चा की जायेगी. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के सदस्य हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह मुद्दा 14 से 15 मार्च के बीच ब्राजील के शहर कुरीतिबा में संपन्न ब्रिक्स […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ब्रिक्स के इस वर्ष के अंत में होने वाले सालाना शिखर सम्मेलन में आतंकवाद रोधी सहयोग (सीटीसी) पर चर्चा की जायेगी. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के सदस्य हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह मुद्दा 14 से 15 मार्च के बीच ब्राजील के शहर कुरीतिबा में संपन्न ब्रिक्स शेरपा बैठक में भी उठाया गया था. ब्राजील इस समूह का वर्तमान प्रमुख है, जो 3.6 अरब से अधिक या विश्व की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और उनके पास कुल 16.6 खरब अमेरिकी डॉलर का संयुक्त मामूली जीडीपी है.

इसे भी देखें : ब्रिक्स ने आतंकवाद से निपटने के लिए समग्र रुख का आह्वान किया

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह उल्लेखनीय है कि ब्राजील ने अपने अध्यक्ष पद के तहत ब्रिक्स में आतंकवाद की रोकथाम को प्राथमिकता देने की ठानी है. ब्राजील की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय अपराध और आतंकवाद का मुकाबला करने के साथ-साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, न्यू डेवलपमेंट बैंक और ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल आदि प्राथमिक मुद्दों में शामिल हैं. बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव टीएस तिरुमूर्ति ने किया था.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद से ही भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिये हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्राजील द्वारा तैयार प्राथमिकता सूची के लिए खास कर ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ सार्थक एवं ठोस तरीके से आतंकवाद रोधी सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में भारत ने अपना समर्थन जाहिर किया है. मंत्रालय के अनुसार, भारत ने आपसी संपर्क, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में तथा स्वास्थ्य एवं परंपरागत दवाओं के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने की जरूरत रेखांकित की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola